सोमवार, 30 जनवरी 2017

वरूण धवन की उड़ गई नींद, आधी रात को करते है कुछ एेसा

वरूण धवन की उड़ गई नींद, आधी रात को करते है कुछ एेसा
Dainik Savera Times

इस साल वरूण धवन की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया रिलीज होने वाली है। लेकिन वरूण की तो नींद ही उड़ी हुई है। वरूण धवन ने इस फिल्म के प्रमोशन की तैयारी शुरू कर दी है। अपने ट्वीटर अकाउंट पर वरूण ने एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वरूण एक्सरसाइज़ करते दिख रहे हैं और इस पर कैप्शन लिखा है- मिडनाइट ट्रेनिंग।
इससे साफ पता चलता है कि वरूण की आंखो से पूरी तरह नींद उड़ चुकी है। जो आधी रात को वह जिम में अपना पसीना बहा रहे है। इस फिल्म में वरूण धवन के साथ आलिया भट्ट भी नजर आएगी। शशांक खेेतान ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।

बेटे की फिल्म ऑस्कर में, 65 साल की मां ने जिंदगी में नहीं देखी एक भी फिल्म, कहा- ये जरूर देखूंगी

बेटे की फिल्म ऑस्कर में, 65 साल की मां ने जिंदगी में नहीं देखी एक भी फिल्म, कहा- ये जरूर देखूंगी
Dainikbhaskar.com 30 Jan.2017 4:40
शहर का गणेश तलाई क्षेत्र। आम दिनचर्या के बीच एक वृद्धा गली-सड़क से गुजरती है तो हर किसी की आंख उसकी ओर उठ रही है। वह सबके लिए चाची है, लेकिन इससे जुदा भी उसकी पहचान है। बचपन में खोए उसके बेटे शेरू (सारू बियली) की जिंदगी पर बनी हॉलीवुड फिल्म ऑस्कर में नामित हुई है, लेकिन मां इससे अनजान है। लोगों के बताने पर आंखों में खुशी के आंसू लिए कहती हैं 65 साल की उम्र तक एक भी फिल्म नहीं देखी। अब बेटे की फिल्म जरूर देखूंगी।
यह बताने पर कि ऑस्कर में फिल्म नामित होना बहुत बड़ी बात है। भोलेपन से मां फातमा बी कहती हैं मुझे नहीं पता ऑस्कर क्या है। शेरू को सारू कहते हुए लोग बताते हैं बेटा आस्ट्रेलिया में बड़ा आदमी हो गया है। मेरे लिए तो वह मेरा छुटपन का शेरू ही है। उसकी दौलत से मुझे कोई लेनादेना नहीं। आस्ट्रेलिया के माता-पिता ने पाल-पोसकर उसकी जिंदगी बनाई। जन्म देने वाली मैं हूं पर मुझसे बढ़कर उस मां-बाप का दर्जा ऊंचा है।
दिल चीर के नहीं दिखा सकती खुशी
फातमा बी के चेहरे पर मुस्कान है। वे कहती हैं खुशी दिल चीर के नहीं दिखा सकती। अल्लाह बेटे को हर नेमत से नवाजे। मोहल्ले वाले भी अपने बीच के बेटे की जिंदगी पर बनी फिल्म ऑस्कर में जाने से खुश हैं। क्षेत्र के डेन्जिल एम्स (डेनू) बताते हैं हर मां चाहती है उसकी पहचान औलाद के नाम से हो। बेटे शेरू की मां के नाम से ही पहचानी जाती हैं।
चौखट पर निगाहें, जिंदगी चिड़िया का बसेरा, जाने कब उड़ जाए
फातमा बी घर की चौखट पर खड़ीं आज भी बेटे का इंतजार कर रही हैं। वह कहती हैं फिल्म को ऑस्कर में जाना ही था। वह फिल्म नहीं मेरे बेटे की जिंदगी की हकीकत है। खंडवा में पिक्चर की शूटिंग के दौरान खूब रोई थी। सोचा बेटा साथ होता। उसकी शादी करती। पोता-पोती होते, लेकिन बेटा जहां हैं वहीं खुश रहे। मेरी जिंदगी चिड़िया का बसेरा है। जाने कब उड़ जाए।
आंखों में खुशी के आंसू लिए मां फातमा कहती हैं लोग बेटे के बारे में बताते हैं तो अच्छा लगता है।
मां खुश हुई

अब 'काबिल' भारी, टूटने लगा 'रईस', 6ठे दिन 100 करोड!

अब 'काबिल' भारी, टूटने लगा 'रईस', 6ठे दिन 100 करोड!
Khaskhabar

गत 25 जनवरी को प्रदर्शित हुई रईस और काबिल के टकराव में रईस को भारी माना जा रहा था। शुरूआती दो दिन के सफर से ऐसा महसूस भी हुआ लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया ने रईस का जोश ठंडा कर दिया है। पिछले चार दिन के कारोबार को देखते हुए अब निश्चित हो गया है कि काबिल को देखने वाले दर्शकों का प्रतिशत बढता जा रहा है। शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर काबिल ने रईस के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है।
तीसरे दिन रईस ने जहां 13 करोड का कारोबार किया था, वहीं काबिल ने तीसरे दिन शुक्रवार को लगभग 10 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी, उसका यह प्रदर्शन पहले दिन के बराबर था। 'रईस' ने चौथे दिन 15.61 करोड रुपए जुटाए है। 'रईस' की अब तक की कुल कमाई 75.44 करोड़ रुपए हो चुकी है।

वहीं दूसरी ओर इस शनिवार 'काबिल' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 13.54 करोड रुपए का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है यह तीसरे दिन से लगभग 4 करोड ज्यादा है। चार दिन में काबिल ने 50 करोड का आंकडा पार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। अब यह फिल्म पूरी तरह से मुनाफे में जा रही है। जिस तरह से काबिल प्रतिदिन अपने कारोबार में बढोतरी कर रही है, आंकलन यही है कि 'काबिल' 'रईस' से ज्यादा कमाई कर सकती है। आज रविवार का दिन है और आज भी एक बहुत बडी रकम ये दोनों ही फिल्में बटोरने में कामयाब होने वाली हैं। वैसे ये दोनों ही फिल्में बड़े बजट की फिल्मे है और जानकार कहते है कि दोनों ही फिल्में फायदे में चल रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि रईस रविवार को 100 करोड का आंकडा पार करने में सफल हो जाएगी लेकिन बॉक्स ऑफिस विश्लेषकों का कहना है कि पांचवें दिन रईस के लिए इस आंकडे को छूना मुश्किल नजर आ रहा है। चौथे दिन के कारोबार को देखते हुए यह उम्मीद करना कि वह एक साथ 10 करोड का कारोबार अतिरिक्त करने में सफल होगी, संभव नहीं है। काबिल से यह उम्मीद जरूर है कि वह 70 करोड के आंकडे को छूने में कामयाब हो जाए।

रविवार, 29 जनवरी 2017

करिश्मा और अभिषेक की हो जाती शादी अगर ये महिला विलेन ना बनती..

करिश्मा और अभिषेक की हो जाती शादी अगर ये महिला विलेन ना बनती..
Live India  31Jan. 2017 17:02
LIVE INDIA: वैसे तो बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का फिल्मी सफर काफी शानदार रहा है। लेकिन अगर हम बात करें उनकी निजी ज़िंदगी की तो उन्हें काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है।
बिजनेसमैन संजय कपूर से तलाक के बाद फिलहाल करिश्मा सिंगल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिजनेसमैन संजय कपूर से पहले करिश्मा अभिषेक बच्चन को डेट कर रही थीं। यहां तक की दोनों ने सगाई भी कर ली थी। लेकिन इससे पहले कि दोनों शादी के बंधन में बंधते एक महिला दोनों के बीच विलेन बन गई।
इस महिला की वजह से करिश्मा और अभिषेक के रास्ते हमेशा-हमेशा के लिए जुदा हो गए। आखिर कौन थी वो महिला जिसने दो दिलों को जुड़ने से पहले ही तोड़ दिया।

करिश्मा की मां को पसंद नहीं थे अभिषेक



बताया जाता है कि करिश्मा की मां बबीता को अभिषेक कुछ खास पसंद नहीं थे। लेकिन बावजूद इसके करिश्मा ने अपने दिल की आवाज़ सुनी और अभिषेक से सगाई कर ली।
जब करिश्मा और अभिषेक की प्रेम कहानी के चर्चे मशहूर हुए तब करिश्मा एक कामयाब हिरोइन हुआ करती थीं। जबकि अभिषेक की कई फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी।
बबीता को इस बात का डर था कि कहीं अभिषेक कामयाब नहीं हुए तो क्या होगा। इसी बात के डर से बबीता ने करिश्मा को अभिषेक से सगाई तोड़ने के लिए कहा। आखिरकार करिश्मा को अपनी मां के जिद के आगे झुकना ही पड़ा और उन्होंने खुद सगाई तोड़ने का फैसला कर लिया।

करिश्मा थीं अभिषेक का पहला प्यार

करिश्मा से सगाई टूट जाने के बाद अभिषेक बच्चन ने पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से शादी कर ली। लेकिन करिश्मा अभिषेक का पहला प्यार है। करिश्मा और अभिषेक एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे। लेकिन दोनों के प्यार की शुरूआत हुई अभिषेक की बहन श्वेता की शादी के बाद।
हालांकि दुनिया के सामने दोनों ने कभी अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया। जब दोनों के रिलेशनशिप में थे उसी दौरान अभिषेक को पहली फिल्म ‘रेफ्यूजी’ मिली और इस फिल्म में उनके अपोजिट करिश्मा की छोटी बहन करीना थीं।
बताया जाता है कि करीना सेट पर भी अभिषेक को जीजू कहकर बुलाया करती थी और अभिषेक से मिलने के लिए करिश्मा अक्सर फिल्म के सेट पर आया करती थीं।
दोनों के प्यार को शादी के अंजाम तक पहुंचाने के लिए अमिताभ ने अपने 60वें जन्मदिन पर दोनों की सगाई का ऐलान भी कर दिया और दोनों की सगाई भी हो गई।
लेकिन सगाई के बाद इन दोनों प्रेमियों के प्यार को किसी की नज़र लग गई। गौरतलब है कि करिश्मा की मां बबीता अगर दोनों के रिश्ते में विलेन न बनती तो आज करिश्मा और अभिषेक एक साथ होते।
लेकिन शायद होनी को कुछ और ही मंजूर था तभी तो सगाई टूटने के बाद करिश्मा ने अचानक ही दिल्ली के एक कारोबारी संजय कपूर से शादी कर ली और अभिषेक ने ऐश्वर्या से शादी कर ली।
....

शनिवार, 28 जनवरी 2017

सनी लियोनी इस बड़े बॉलीवुड अभिनेता के साथ पर्दे पर मचायेंगी धमाल ,जानिए कौन हैं ये बड़ा अभिनेता

सनी लियोनी इस बड़े बॉलीवुड अभिनेता के साथ पर्दे पर मचायेंगी धमाल ,जानिए कौन हैं ये बड़ा अभिनेता
30 Jan. 2017

stingtimes.com
Followers 34958
Follow

    बॉलीवुड की आकर्षक अभिनेत्री सनी लियोनी के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। सनी लियोनी बॉलीवुड के बड़े अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ पर्दे पर एक बार फिर वापसी कर सकती हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक सनी को एक फिल्म ऑफर की गई है जिसमें नसीरुद्दीन लीड रोल करने वाले हैं।
    दरअसल नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी अपनी 'इश्किया' सीरीज के बाद एक और थ्रिलर फिल्म में साथ काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक फिल्म का नाम 'कोई जाने ना' होगा। फिल्म के डायरेक्टर 'लगान' फिल्म में आमिर के साथ काम करने वाले अमीन हाजी हैं और फिल्म की स्क्रिप्ट भी उन्होंने खुद ही लिखने की ठानी है। अमीन ने अपनी इस फिल्म के लिए नसीर और अरशद को लिया है, वहीं कहा जा रहा है कि लीड ऐक्ट्रेस के लिए अब सनी को मनाने की कोशिश जारी है।
   नसीरुद्दीन शाह के साथ सनी की यह दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ही फिल्म 'जैकपॉट' में नजर आ चुके हैं। लेकिन अरशद वारसी के साथ सनी पहली बार किसी फिल्म में काम करेंगी। अभी फिलहाल सनी को लैला ओ लैला के लिए काफी हिट्स मिल रहे हैं और इस आइटम सॉन्ग के लिए वह अपने फैन्स की तारीफें भी बटोर रही हैं।

पाकिस्तानी एक्टर भारत में काम करने के लिए मरे नहीं जा रहे'

'पाकिस्तानी एक्टर भारत में काम करने के लिए मरे नहीं जा रहे'
बीबीसी हिंदी
पाकिस्तानी कलाकार अदनान सिद्दीक़ी और सजल अली को भारत सरकार ने वीज़ा दे दिया है. अदनान सिद्दीक़ी और सजल अली बोनी कपूर और श्रीदेवी की फ़िल्म 'मोम' में काम करेंगे.
बीबीसी से खास बातचीत में अदनान सिद्दीक़ी ने बताया कि वो अगले महीने भारत आएंगे.
अदनान कहते हैं, "मुझे जिस तरह से मुझे कॉल्स आ रही हैं, लोग कह रहे है कि मुबारक हो आपको वीज़ा मिल गया, मुझे तो ऐसा लग रहा है कि वीज़ा नहीं, जन्नत का टिकट मिल गया हो."
उन्होंने कहा, 'मोम' फ़िल्म से पहले भी मुझे कॉल्स आई हैं लेकिन इसमें श्रीदेवी हैं. एक ऐसी कलाकार जो सिर्फ़ भारत में ही नही, बल्कि भारत से बाहर पूरी दुनिया में मशहूर हैं.
फ़िल्म में नवाज़ हैं, अक्षय खन्ना है जैसे बड़े कलाकार है".
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और माहौल की वजह से पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा ख़ान फ़िल्म 'रईस' के प्रमोशन से अलग रहीं, इस पर अदनान कहते हैं कि "शो बिज़ का संबंध पॉलिटिक्स से नहीं होना चाहिए, लेकिन जब दो मुल्कों के बीच ऐसे रिश्ते हों तो इसकी लपेट में बहुत-सी चीज़ें आ जाती हैं."
पाकिस्तान टीवी सीरियलों से नाम कमा चुके अदनान कहते हैं, "हम तो यही चाहते है कि हालात बेहतर हो. अच्छे और बुरे लोग दोनों तरफ हैं लेकिन सवाल ये पैदा होता है कि कलाकारों और फ़िल्मों पर बैन दोनों सरकारों की तरफ़ से नहीं लगा है. अगर सरकार इसमें शामिल होती तो मुझे वीज़ा नही मिलता."

भारत में उन्हें 'ज़ी जिंदगी' चैनल के कई सीरियलों में देखा गया, वे कहते हैं, "ये फ़िल्मी बिरादरी की आपसी जंग है. अगर उन्हें लगता है कि उनके पास अच्छे कलाकार हैं तो उनके साथ काम करें, पाकिस्तानी एक्टर भारत में काम करने के लिए मरे नहीं जा रहे हैं. लेकिन ये अच्छी शुरुआत थी कि दोनों देशों के कलाकार साथ मिलकर काम करें. ओम पुरी साहब ने पाकिस्तान में काम किया उन्हें बहुत इज़्ज़त दी."
मुंबई पहुँचने के बाद क्या अदनान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और राज ठाकरे से मिलेंगे, इस सवाल पर अदनान कहते हैं, "अगर अगर वो मुझसे मिलना चाहेंगे तो मैं ज़रूर मिलना चाहूंगा."
पाकिस्तान में भारतीय फ़िल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई थी, जिसे अब हटा लिया गया है. अदनान को उम्मीद है कि "भारत और पाकिस्तान के बीच हालात जल्द बेहतर होंगे."

शाहरुख के साथ करण-अर्जुन 2 में काम करने के लिए रितिक ने रखी यह शर्त Livehindustan 'रईस' और 'काबिल' की रिलीज के साथ ही रितिक और शाहरुख के बीच तुलना की जाने लगी है कि बॉक्स ऑफिस पर कौन हिट होगा। लेकिन शाहरुख और रितिक ने दोनों के बीच हो रही इस तुलना से इंकार किया है।  रितिक ने ट्वीट किया था, 'डियर शाहरुख मुझे पूरा भरोसा है आज आप बतौर गुरु मुझे फिर से 'रईस' से प्रेरित करेंगे और मैं बतौर स्टूडेंट ये उम्मीद करता हूं कि आपको 'काबिल' से मुझ पर गर्व होगा।'  वहीं शाहरुख ने रितिक के इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा था, 'काश फिल्मों की रिलीज को लेकर ओवरलैप अवॉइड होता। यामी, डैड (राकेश) और संजय गुप्ता के लिए मेरा प्यार। काबिल बहुत अच्छी होगी।' इन सबके बीच जब रितिक रौशन से यह पूछा गया कि करण-अर्जुन के सीक्वल में अगर राकेश रौशन शाहरुख के साथ आपको कास्ट करेंगे तो क्या आप उस फिल्म के लिए हां कहेंगे। इसपर रितिक ने कहा कि मैं पहले फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ूंगा, अगर मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई तो मैं यह फिल्म जरूर करूंगा। बता दें कि शाहरुख और रितिक दोनों 'कभी खुशी कभी गम' में काम साथ में नजर आ चुके हैं।  एक इंटरव्यू में राकेश रौशन ने कहा था कि शाहरुख के साथ काम करने का अच्छा अनुभव रहा है और हम दोनों के बीच एक अच्छा संबंध है। बता दें कि शाहरुख खान ने राकेश रौशन के साथ करण-अर्जुन और कोयला जैसी बेहतरीन फिल्में की हैं। राकेश ने कहा कि वह शाहरुख के पूरे परिवार के साथ बहुत क्लोज हैं।  'रईस' ने 'काबिल' को छोड़ा पीछे कमाई के मामले में शाहरुख की 'रईस' रितिक की 'काबिल' को पीछे छोड़ते हुए नजर आ रही है। 'रईस' ने दो दिनों में 46.72 करोड़ की कमाई कर ली है, जबकि 'काबिल' की कमाई 28 करोड़ के करीब मानी जा रही है। 'रईस' ने पहले दिन 20.42 करोड़ की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन 26.30 करोड़ की कमाई की। वहीं 'काबिल' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10.43 करोड़ था और दूसरे दिन 'काबिल' ने लगभग 17 करोड़ के करीब कमाई की है। बता दें कि 'रईस' 2800 स्क्रिन्स में रिलीज हुई है तो 'काबिल' 2400 स्क्रिन्स पर।  संदर्भ पढ़ें

शाहरुख के साथ करण-अर्जुन 2 में काम करने के लिए रितिक ने रखी यह शर्त
Livehindustan

'रईस' और 'काबिल' की रिलीज के साथ ही रितिक और शाहरुख के बीच तुलना की जाने लगी है कि बॉक्स ऑफिस पर कौन हिट होगा। लेकिन शाहरुख और रितिक ने दोनों के बीच हो रही इस तुलना से इंकार किया है। 
रितिक ने ट्वीट किया था, 'डियर शाहरुख मुझे पूरा भरोसा है आज आप बतौर गुरु मुझे फिर से 'रईस' से प्रेरित करेंगे और मैं बतौर स्टूडेंट ये उम्मीद करता हूं कि आपको 'काबिल' से मुझ पर गर्व होगा।' 
वहीं शाहरुख ने रितिक के इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा था, 'काश फिल्मों की रिलीज को लेकर ओवरलैप अवॉइड होता। यामी, डैड (राकेश) और संजय गुप्ता के लिए मेरा प्यार। काबिल बहुत अच्छी होगी।'
इन सबके बीच जब रितिक रौशन से यह पूछा गया कि करण-अर्जुन के सीक्वल में अगर राकेश रौशन शाहरुख के साथ आपको कास्ट करेंगे तो क्या आप उस फिल्म के लिए हां कहेंगे। इसपर रितिक ने कहा कि मैं पहले फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ूंगा, अगर मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई तो मैं यह फिल्म जरूर करूंगा। बता दें कि शाहरुख और रितिक दोनों 'कभी खुशी कभी गम' में काम साथ में नजर आ चुके हैं। 
एक इंटरव्यू में राकेश रौशन ने कहा था कि शाहरुख के साथ काम करने का अच्छा अनुभव रहा है और हम दोनों के बीच एक अच्छा संबंध है। बता दें कि शाहरुख खान ने राकेश रौशन के साथ करण-अर्जुन और कोयला जैसी बेहतरीन फिल्में की हैं। राकेश ने कहा कि वह शाहरुख के पूरे परिवार के साथ बहुत क्लोज हैं। 

'रईस' ने 'काबिल' को छोड़ा पीछे

कमाई के मामले में शाहरुख की 'रईस' रितिक की 'काबिल' को पीछे छोड़ते हुए नजर आ रही है। 'रईस' ने दो दिनों में 46.72 करोड़ की कमाई कर ली है, जबकि 'काबिल' की कमाई 28 करोड़ के करीब मानी जा रही है।
'रईस' ने पहले दिन 20.42 करोड़ की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन 26.30 करोड़ की कमाई की। वहीं 'काबिल' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10.43 करोड़ था और दूसरे दिन 'काबिल' ने लगभग 17 करोड़ के करीब कमाई की है। बता दें कि 'रईस' 2800 स्क्रिन्स में रिलीज हुई है तो 'काबिल' 2400 स्क्रिन्स पर। 
संदर्भ पढ़ें